फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तुलसी रेजीडेंसी में अवैध निर्माण हटाने पहुंची टीम

विज्ञापन
तुलसी रेजीडेंसी में पहुंची एडीए की टीम। संवाद
विज्ञापन
दुबे पड़ाव स्थित तुलसी रेजीडेंसी में अवैध निर्माण के खिलाफ एडीए का अभियान शुक्रवार को फिर विरोध के चलते रुक गया। हाईकोर्ट के आदेश पर पांचवीं मंजिल का बचा निर्माण गिराने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के विरोध के चलते बिना कार्रवाई लौटना पड़ा। करीब दो घंटे तक मौके पर हंगामा और अधिकारियों से नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन


एसीएम प्रथम विवेक भदौरिया के नेतृत्व में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की टीम पुलिस बल के साथ अपार्टमेंट पहुंची थी। टीम ने पांचवीं मंजिल पर शेष अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की तैयारी की, लेकिन अधिकारियों के पहुंचते ही अपार्टमेंट के लोग विरोध में उतर आए। उनका कहना था कि निर्माण हटाने से पहले उन्हें कुछ दिन की अतिरिक्त मोहलत दी जाए, ताकि वे अपनी व्यवस्था कर सकें। इसी मांग को लेकर अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।

इससे पहले हाईकोर्ट के निर्देश पर एडीए ने पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में पांचवीं मंजिल पर बने अवैध निर्माण का बड़ा हिस्सा ध्वस्त किया था। उस दौरान महिलाओं ने विरोध भी किया था, लेकिन कार्रवाई जारी रही थी।
विज्ञापन

एडीए सचिव राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि पांचवीं मंजिल का बचा निर्माण अभी नहीं हटाया जा सका है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद प्रवर्तन टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें