शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शिक्षकों को समय पर वेतन भी नहीं दिया जा रहा, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर 2 मई को जिले के शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर मुखर हुए। शिक्षकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को अभी तक पेंशन नहीं मिल पाई है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों को समय पर वेतन भी नहीं दिया जा रहा, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।