फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश कम करने पर शिक्षकों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ अलीगढ़ व समन्वय समिति की बैठक डीएस कॉलेज के सभागार में हुई, जिसमें ग्रीष्मावकाश को कम किए जाने पर आक्रोश जताया गया। नवगठित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का चुनाव जल्द होगा।
विज्ञापन

बैठक की बाद समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश अन्य विश्वविद्यालयों की तरह दो माह किए जाने की मांग की गई। समन्वय समिति अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह ने शिक्षक हितों की अनदेखी न किए जाने का आग्रह किया। इस अवसर पर औटा महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा, औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज, औटा संयुक्त सचिव एसके पांडेय, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. हरीश कुमार शर्मा, डॉ. साहब सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. एमपी सिंह, डॉ.. सीमा बंसल, डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. भारत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें