पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह के समर्थन में खड़े लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
सपा की कोल विधानसभा सीट घोषित होने के बाद से इस पर लगातार विरोध जारी है। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि कोल से जमीर उल्लाह को टिकट मिलना चाहिए। रविवार को शहर के प्रमुख धर्म गुरुओं, एएमयू पूर्व छात्र व शिक्षकों ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूर्व विधायक जमीर उल्लाह को टिकट देने की मांग की।
शुक्रवार को लखनऊ कार्यालय से सपा की लिस्ट जारी होने के बाद से ही कोल सीट पर प्रत्याशी बदलने को लेकर घमासान जारी है। हालांकि कोल प्रत्याशी सलमान शाहिद को अभी पार्टी द्वारा बी फार्म नहीं दिया गया है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि पार्टी इस सीट पर विचार कर रही है। रविवार को जमीर उल्लाह के समर्थन में जीवनगढ़, जमालपुर, मौलाना आजाद नगर, शमशाबाद, घासीपुर, अधौन, ऐसी पला, भुजपुरा, शाहजमाल, रसलगंज, महबूबनगर, नींवरी आदि क्षेत्रों के धर्म गुरुओं ने टिकट पर दोबारा विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जमीर उल्लाह एक प्रख्यात व्यक्ति हैं। उन्हें टिकट मिलने से सपा की जीत निश्चित है।