फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का प्रदर्शन, मांगी भीख

विज्ञापन
सारसौल चौराहे पर अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर धरने पर बैठे माध्यमिक वित्त? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नर्सरी से कक्षा आठ तक विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर निजी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने कटोरा लेकर भीख मांगी। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा, वित्त विहीन विद्यालय महासभा के बैनरतले निजी विद्यालयों के शिक्षकों, प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों ने सारसौल चौराहे से बीएसए कार्यालय तक कटोरा लेकर भीख मांगी।
विज्ञापन

शिक्षकों के हाथों में तख्तियां भी थीं, जिसमें परेशानियों को लेकर स्लोगन लिखे हुए थे। इसके बाद शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। नारेबाजी भी की। वक्ताओं ने कहा कि बाजार, होटल, मॉल, मेला, नुमाइश, मैच, रैलियों व कुंभ में होने वाली भीड़ से कोरोना फैलने का डर नहीं है, लेकिन अगर विद्यालय खुले तो कोरोना का संक्रमण फैल जाएगा। यह जितना हास्यास्पद है, उतना ही विचारणीय भी है।
उन्होंने कहा कि जल्द विद्यालय नहीं खुले तो पूरे प्रदेश की शिक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक प्रतिभाग करने वाले निजी विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। धरने में जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, प्रदेश महासचिव नीरज शर्मा, अनुज कुमार, उमेश कुमार चौधरी, अंतिम कुमार, जितेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें