जेल में शिक्षक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
महानगर के क्वार्सी इलाके की रहने वाली छात्रा को कन्नौज के एक संस्थान में पढ़ाई के दौरान यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। यहां उसके संबंध फैकल्टी शिक्षक से हो गए और दोनों के बीच शारीरिक रिश्ते भी बने। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक उसे ब्लैकमेल करने लगा। बाद में जब मन भर गया तो उसने छात्रा को ठुकरा दिया। मामले में छात्रा की तहरीर पर क्वार्सी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और दो दिन पहले आरोपी शिक्षक को यहां तस्वीर महल चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बताया गया है कि छात्रा कन्नौज में रहकर एक संस्थान में पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच उसकी नजदीकियां वहां पढ़ाने वाले लखनऊ निवासी मो. अमीन खान पुत्र शेर मोहम्मद खान निवासी 544 सी/334 असलम बाग बसेरा हुसैन बाड़ी वालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ से हो गईं। दोनों में शारीरिक रिश्ते भी बने। आरोप है कि इसके बाद वह छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।
बाद में जब उसका मन भर गया तो उसने छात्रा को ठुकरा दिया। परेशान छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को पूरा वाकया बताया तो परिजनों की तहरीर पर थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज किया गया। दुष्कर्म, आईटी एक्ट की धाराओं में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपी को दो दिन पहले यहां तस्वीर महल चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी और जेल भेजने की पुष्टि इंस्पेक्टर क्वार्सी ने की है।