विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे के लिए चुनाव आयोग ने निर्धारित 40 लाख रुपये अधिकतम खर्चे की राशि तय की है। पिछले चुनाव में यह खर्च राशि 25 लाख थी। आयोग ने इस बार तय किया है कि चुनाव कार्यालय पर आने वाले कार्यकर्ताओं को साधारण चाय व समौसे खिलाने के लिए प्रति नग 10, नाश्ते के लिए 20 और भोजन खिलाने के लिए 40 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा टेंट हाउस, प्रचार सामग्री, सैनिटाइजर, लाइटिंग, चुनाव कार्यालय, जनसभा, बेरीकेडिंग, रोड शो, लाउडस्पीकर, माइक, डीजे, वाहन किराया, वाहनों के ईंधन, समाचार पत्रों में चुनाव प्रचार से जुड़े विज्ञापन समेत कुल 183 सामानों की सूची जारी करते हुए अलग-अलग दरें निर्धारित की हैं। इसी लिस्ट के अनुसार प्रत्याशियों को अपने खर्चे का ब्यौरा प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए कार्यालय में एक रजिस्टर भी रखना होगा, जिसमें सारे खर्चे का विवरण रोजाना अंकित करना होगा। यह खर्चा नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही संबंधित प्रत्याशी के खाते में जुड़ना शुरू हो गया है। इसकी व्यय समिति लगातार निगरानी करेगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी महिमा चंद्र ने बताया कि आयोग ने सभी चीजों की अलग-अलग दरें निर्धारित की हैं।
ये तय की गई हैं दरें
एक बार के भोजन पर 40 रुपये, नाश्ते में 20, चाय पांच रुपये, समौसा पांच रुपये, बर्फ की सिल्ली 100 रुपये प्रति नग, गेहूं दो हजार रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 95, उड़द 91, मसूर 100, मूंग 91, चना दाल 65, आटा गेहूं 23 रुपये प्रति किलो, चावल कामन 25 रुपये किलोग्राम, गुड़ 35 रुपये किलोग्राम, चीनी 38 रुपये किलोग्राम, आलू 1100 रुपये प्रति क्विंटल, प्याज दो हजार रुपये प्रति क्विंटल, तेल सरसों 170 रुपये प्रति लीटर, वनस्पति घी 135 प्रति लीटर, रिफाइंड 133 रुपये प्रति लीटर, चाय की पत्ती 255 रुपये प्रति किलोग्राम, नमक पैकेट 20 रुपये प्रति किलोग्राम, लड्डू रिफाइंड 180 रुपये प्रति किलोग्राम, लड्डू देशी घी 400 रुपये प्रति किलोग्राम, 6 पूड़ी सब्जी 28 रुपये, फूलमाला 20 रुपये प्रति नग, कारपेट 30 रुपये प्रति नग, पानी की केन सादा 20 लीटर 15 रुपये, दूध 55 रुपये प्रति लीटर, झोला कपड़ा 10 रुपये प्रति नग, अंगोछा सूती 42 रुपये प्रति नग, कैप कपड़े का 42 रुपये प्रति नगर, कैप जाली 13 रुपये प्रति नग, हैंडबैंड सिर पट्टी सात रुपये प्रति नग, कार फ्लैग कार्टन 16 रुपये प्रति नग, कपड़े का बैनर लिखाई सहित 55 रुपये प्रति नग, कपड़े का झंडा 22 रुपये प्रति नग, हैंड बिल दो हजार रुपये प्रति हजार, पोस्टर छोटा रंगीन तीन हजार रुपये प्रति हजार, पंपलेट रंगीन 2300 प्रति हजार, फ्लैक्श छपाई पांच हजार से कम 15, पांच हजार से ऊपर 10 रुपये, होर्डिंग्स साइट नगर पालिका, नगर पंचायत, 8740 प्रति माह, डिजीटल वीडियो कैसेट 285, डिजीटल कैसेट सादा 85, सामियान बल्ली 50 रुपये प्रति वर्ग, गेट बनाने पर पांच हजार प्रति नग, पांडाल किराए पर 45 व्यक्तियों के बैठने लायक 30 रुपये स्क्वायर फिट, कुर्सी पाइप 12, कुर्सी फाइबर 11, कुर्सी बीआइपी 50, मेज 45, चादर 20, दरी 24, मसंद 5 रुपये प्रति, चारपाई 25, तख्त 24 प्रति नग, मचान 900 प्रति नग, गद्दा 20 रुपये प्रति नग, ड्रम पानी 900 रुपये प्रति दिन, जनरेटर 900 रुपये प्रति दिन, ढोल 550 प्रति दिन, घोड़ा 1100, साइकिल 400, लाउडस्पीकर एम्पलीफायर एवं माइक्त्रसेफोन समेत 4600 प्रति नग, प्रति माइक 50 रुपये, अतिरिक्त हार्न 95, कोर्डलैस माइक 350 प्रति नग, मोबाइल डीजे 1600 रुपये प्रति दिन, जीप के लिए प्रति दिन 800 रुपये, इंडिका 800 रुपये, टाटा सूमो 1000, बोलेरो 900, स्कार्पियो 1400, सफारी 1500, एम्बेस्टर या इंडिगो 900, लग्जरी कार 1500, इनोबा, जाइलो, तबेरा 1750, फार्रच्युनर, 2400 रुपये प्रति दिन के हिसाब, दो पहिया वाहनों के लिए 3 लीटर प्रति दिन, 3 पहिया वाहनों के लिए 5 लीटर प्रति, चार पहिया वाहनों के 10 लीटर प्रति दिन, बस ट्रक के लिए 20 लीटर इसके अलावा समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।
खास बातें-
- प्रत्याशी अधिकतम खर्च कर सकेंगे 40 लाख रुपये, पहले थी अधिकतम खर्च करने की राशि 25 लाख
- एक बार में 10 हजार से अधिक बैंक खाते से करना होगा खर्च
- टेंट, बिजली, सभा, वाहन प्रचार, प्रचार सामग्री आदि को लेकर जारी की गई हैं अलग-अलग दरें
- व्यय निगरानी समिति की रहेगी पैनी नजर
- बाजार मूल्यों के आधार पर तय हुई कीमतें