फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कहीं खुशी तो कहीं मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सात में छह विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद कहीं खुशी तो कहीं मायूसी है। रामघाट रोड पर एक जगह भाजपा का झंडा जलाने का प्रयास करते हुए कुछ युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि युवक कौन हैं और क्यों विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा शनिवार को शहर को छोड़कर अतरौली, बरौली, कोल, छर्रा, इगलास एवं खैर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। इन क्षेत्रों के प्रत्याशी क्रमश: संदीप सिंह, जयवीर सिंह, अनिल पाराशर, रविंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी एवं अनूप प्रधान वाल्मीकि के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग मिठाई बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। अतरौली क्षेत्र के विनीत वार्ष्णेय बंटी ने कहा कि कल्याण सिंह के जाने के बाद पहला चुनाव है। पार्टी के फैसले का क्षेत्रवासी स्वागत कर रहे हैं। सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने ठाकुर जयवीर सिंह को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोग एवं अनूप प्रधान वाल्मीकि का भी लोग स्वागत कर रहे हैं। वहीं टिकट से वंचित दावेदारों में मायूसी है। हालांकि कोई खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है। अधिकतर नेता कह रहे हैं कि शीर्ष नेतृत्व का फैसला स्वीकार्य है। रामघाट रोड पर कुछ युवकों द्वारा भाजपा का झंडा जलाने के प्रयास का एक वीडियो वायरल हुआ है। युवक भाजपा के खिलाफ नारे भी लगा रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि युवक कौन हैं और किसका टिकट कटने से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें