फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 25 मजदूरों को लेकर बरेली जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, सड़क पर मची चीख-पुकार

Sat, 20 Mar 2021 01:14 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
मजदूरों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के खैर कोतवाली क्षेत्र में हरियाणा के सोहना से मजदूरी कर बरेली स्थित अपने गांव लौट रहे मजदूर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। सभी 25 मजदूर टाटा 207 गाड़ी में बैठकर बरेली के आंवला थाना अंतर्गत आने वाले उसीता गांव के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


देर रात दो बजे खैर क्षेत्र के गांव फतेहपुर पुलिया पर पहुंचते ही अचानक उनकी गाड़ी पलट गई जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। घटना होते ही चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि खैर क्षेत्र के फतेहपुर पुलिया पर टाटा 207 गाड़ी अचानक पलट गई जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 12 वर्षीय शिवम के रूप में की गई है। बताया गया कि दीपिका(8), करण(17) व धन्नो देवी(45) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और 20 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें