फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की गायें पकड़कर फंसे गौरक्षक

Tue, 25 Aug 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जट्टारी/खैर।
विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल इंटरचेंज पर रविवार रात हिंदूवादियों व ग्रामीणों द्वारा घेराबंदी कर ट्रक में पकड़ी गई गाय कट्टी के लिए नहीं, बल्कि बलिया के पूर्व सपा विधायक सनातन पांडे की कामधेनु योजना के तहत खोली गई डेयरी में दुग्ध उत्पादन के लिए जा रही थीं। सनातन पांडे तमाम स्थानीय सपा नेताओं के साथ टप्पल पहुंचे और वहां उन्होंने दस्तावेजी साक्ष्य दिखाते हुए इलाका पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। ट्रक चालक और हेल्पर को पीटने के मामले में 10 से अधिक हिंदूवादियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर हिंदूवादियों की ओर से भी एक तहरीर थाने में दी गई।
विज्ञापन


रविवार रात टप्पल इंटरचेंज पर गाय कट्टीघर ले जाने की सूचना पर गोरक्षा समिति व हिंदूवादी संगठन के लोगों ने गायों से भरा एक ट्रक पकड़ा था। हालांकि इससे पहले एक ट्रक में सवार लोग ग्रामीणों पर हमलाकर भाग गए थे। मगर नौ गायों से लदा दूसरा ट्रक पब्लिक ने पकड़ लिया। साथ ही चालक-क्लीनर से बिना कुछ बातचीत किए उन्हें जमकर पीटा भी था। हंगामे के चलते पुलिस ने भी दोनों को हिरासत में ले लिया था। गायों को जट्टारी गौशाला में रखवा दिया था।

इधर, खबर पर बलिया से सपा के पूर्व विधायक सनातन पांडे दुपहर में यहां पहुंचे। यहां वह खैर क्षेत्र के सपा नेता अनिल गोविल, तेजवीर सिंह, मनोज चौधरी, गजेन्द्र लोधी, योगेश सविता को लेकर टप्पल थाने गए। जहां उन्होंने बताया कि बलिया में उनकी कामधेनु योजना के तहत डेयरी संचालित है। वहां के लिए करनाल से 80-80 हजार की नौ गाय खरीदी थीं। जो ट्रांसपोर्ट के माध्यम से बलिया जा रही थी। गाड़ी में समस्त कागजात मौजूद थे, चालक ने दिखाए भी, मगर उसकी किसी ने नहीं सुनी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों को पीटा गया। मामले में ट्रक चालक व हेल्पर से मारपीट करने वाले एक दर्जन लोगों के खिलाफ चालक ने तहरीर दी जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें गौरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, बजरंग दल के पंकज पंडित, बंटी शर्मा, अमन पालीवाल, नीरज, गौरव शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील चौधरी, ओमप्रकाश, सोनू चौधरी, लव चौधरी, शिवा पालीवाल के खिलाफ पर मुकदमा दर्ज  किया गया है। इधर, दुपहर में हिंदू संगठन से जुड़े धर्मा भैय्या सहित तमाम लोग थाने पहुंचे और वहां उन्होंने गोकशी करने वालों पर तहरीर दी। सीओ खैर के अनुसार ट्रक चालक की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं पूर्व विधायक द्वारा दस्तावेज दिखाए जाने पर सभी नौ गाय गौशाला से व थाने से ट्रक चालक-हेल्पर को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें