महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के महेंद्र नगर वैदिक विहार में बुधवार रात युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
पेशे से चालक वैदिक विहार निवासी योगेश कुमार (21) पुत्र गजेंद्र सिंह परिवार में पांच भाई बहनों के बीच दूसरे नंबर का था। बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। तभी किसी समय पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया। बृहस्पतिवार तड़के घर में जगार होने पर आत्महत्या की भनक लगी तो कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक की जांच में घरेलू कलह से परिवार इंकार कर रहा है। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। मोबाइल की जांच में पता चला है कि आत्महत्या से पहले उसने 24 मिनट तक किसी से बात की है। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।