यूपी दिवस पर रविवार को नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि नाट्यशाला में सम्मान समारोह का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले 84 प्रतिभाशाली और बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर जिले में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन की सूची में शामिल 27 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इन बालिकाओं को 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम में टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं, माहेश्वरी गर्ल्स बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
इनको मिला अलीगढ़ रत्न सम्मान
गुलाब सिंह, रहीस अहमद, उर्मिला देवी, धीरज, राजो, पीसीएस अधिकारी एसअलओ संजीव ओझा, इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली रवेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, प्रताप सिंह, संजीव अग्रवाल, गुलवीर सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, देशराज गिरि, सुरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, प्रीतम सिंह, मुनेश शर्मा, मनोज राठी, संजय गुरू, प्रतिभा देवी, लवली गौतम, सुशीला देवी, सुरेंद्र सिंह, देवराज सिंह, हरिकेश वाल्मीकि, अजय गौतम, अर्चना फौजदार, श्यौराज सिंह, नीरज सारस्वत, उपेन्द्र कुमार, किशन सिंह, महारानी देवी, प्रभात उपाध्याय, जेपी सिंह, आलोक कुमार, हैदर अली, अमित चौधरी, निमेष यादव, निधि चौधरी, गौरी तिवारी, मास्टर चंद्र सिंह चौधरी, खीरेश चौधरी, डा. नजीमुद्दीन, शशिपाल सिंह, विमलेश चौधरी, राज कुमार, विमल राज, प्रवीन भारद्वाज, सत्यदेव शर्मा, उजमा, सुभाष राना, शेफाली, मंजू सेंगर, उमा पाठक, प्रताप सिंह राघव, देवराज सिंह, कुशल सिंह, दीपक स्वरूप वर्मा, इंद्रपाल सिंह, डा. सैय्यद हैदर, मेंहदी हुसैन, डा. सैय्यद इमरान अली, डा. सुमित वार्ष्णेय, डा. विशाल वार्ष्णेय, डा. अनुसुइया सिंह, डा. प्रेम कुमार, डा. वेद प्रकाश अमिताभ, देशराज सिंह, डा. दिनेश चंद्र पचौरी, डा. संजय कुमार, राफिया निकहत, यतीश कुमार, ऊषा शर्मा, दिगंबर सिंह, सुमन, स्व: अशोक कुमार को मरणोपरांत उनकी पत्नी सुमन सागर को सम्मान, कोरोना ड्यूटी में मृत हुए इंस्पेक्टर स्व: राधेश्याम को मरणोपरांत उनकी पत्नी सलोचना देवी को आर्थिक सहायता कोष से 50-50 लाख की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री का संबोधन सुना, वक्ताओं ने अपने विचार रखे
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। साथ ही स्थानीय सांसद सतीश गौतम व विधायकगणों ने अपने-अपने विचार रखे। डीएम चंद्रभूषण सिंह, आईजी पीयूष मोर्डिया, एसएसपी मुनिराज जी की ओर से सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान विधायक ठा. दलवीर सिंह, अनिल पराशर, संजीव राजा, डा. मानवेंद्र सिंह सहित सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एसपी क्त्रस्इम डॉ. अरविंद कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।