फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला नगरी को दो फीडरों से मिलेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
समर प्लान के तहत ताला नगरी की औद्योगिक इकाइयों को 24 घंटे आपूर्ति देने के लिए दो फीडरों से जोड़ा गया है। रविवार को यहां ताला नगरी की विद्युत लाइन को बौनेर फीडर से आपूर्ति पाने वाली यूपीएसआईडीसी लाइन से भी जोड़ दिया गया है। पुरानी पंचम फीडर लाइन को मजबूत करने के लिए कुछ जगह पोल लगाए गए हैं। अब किसी भी आपात स्थिति में एक फीडर की आपूर्ति कटने पर तत्काल दूसरे फीडर से उसे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को ताला नगरी को आपूर्ति देने वाली पंचम फीडर की लाइन को मजबूत करने के लिए उसमें पोल लगाए गए। आमतौर पर देखा जाता है कि तेज हवा या आंधी के समय में अक्सर लाइन टूटने से दिक्कत हो जाती है। इधर, तालानगरी की लाइन को विकल्प के तौर पर यूपीएसआईडीसी लाइन से भी जोड़ दिया गया है ताकि किसी भी समय दिक्कत होने पर उसे दूसरी लाइन से जोड़कर आपूर्ति दी जा सके। एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि यह काम रविवार को किया गया है। इससे तालानगरी की औद्योगिक इकाइयों को लाभ मिलेगा।
तेज हवा से शहर व देहात क्षेत्र में कई जगह हुए फॉल्ट
तड़के तेज हवा चलने से शहर व देहात के कई इलाकों में फॉल्ट होने से आपूर्ति गड़बड़ा गई। हालांकि फाल्ट बिजली कंट्रोल रूम पर हुई शिकायत के बाद दूर की गई। रविवार को सासनी गेट, हाथरस अड्डा व सारसौल से जुड़े एलमपुर, आईटीआई रोड पर काम होने से सुबह के समय इन इलाकों में 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शहर व देहात के कुछ इलाकों में तेज हवा से फाल्ट हुए थे, जिन्हें कुछ ही देर में दुरुस्त कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें