फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: थंपर्स बनी वार्ष्णेय युवा संगठन कप सीजन-6 की चैंपियन

विज्ञापन
बुधवार की शाम आसमान में छाए काले बादल। - फोटो : samvad
विज्ञापन
मडराक स्थित ईडन पार्क में बुधवार को वार्ष्णेय युवा संगठन कप सीजन-6 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। थंपर्स टीम ने पांच विकेट से एवलेंचर्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए एवलेंचर्स की टीम ने 12 ओवर में छह विकेट पर 68 रन बनाए। अभिषेक जॉर्डन ने 40 रनों की पारी खेली। थंपर्स के गेंदबाज वकील ने दो, विभोर और अमित ने एक-एक विकेट लिया।


लक्ष्य का पीछा करते हुए थंपर्स की टीम ने 11.2 ओवर में पांच विकेट पर 69 रन बनाकर जीत दर्ज की। अमित बालाजी ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। एवलेंचर्स के गेंदबाज शानू ने दो, मनीष, जॉर्डन व सुमित ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अमित बालाजी और इलेक्ट्रिक प्लेयर अभिषेक जॉर्डन रहे।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल, शहर विधायक मुक्ता राजा और सुभाष लिटिल ने विजेता व उप-विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विभोर वार्ष्णेय बने। गोल्डन बैट चित्रांश वार्ष्णेय व गोल्डन बॉल आदित्य वार्ष्णेय को मिली। इस मौके पर कृष्ण कुमार, राहुल स्क्रैप, शालू प्रधान, संदीप घी, गौरव, यतीश, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें