फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर बुजुर्ग से आठ लाख रुपये की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। पेंशन का लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के नाम पर साइबर ठगों ने बन्नादेवी क्षेत्र के एक बुजुर्ग का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से आठ लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बन्नादेवी क्षेत्र निवासी सुरेश चन्द्रा (71) ने पुलिस को बताया कि नौ अक्टूबर को दोपहर करीब 3:15 बजे उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप वॉइस कॉल आई। कॉल करने वाले ने पेंशन का लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की बात कही और मोबाइल पर एक प्रोफार्मा भेजकर उसे भरने को कहा। आरोप है कि ठग ने उनसे मोबाइल की सेटिंग में क्लिक भी कराया। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया।

पीड़ित के मुताबिक, उनके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से दो बार में छह लाख और दो लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से कुल आठ लाख रुपये की रकम निकलने पर उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस पी क्राइम ममता कुरील के मुताबिक साइबर क्राइम पुलिस ने 10 अक्टूबर को केस दर्ज किया है। मामले की जांच निरीक्षक शिव शंकर गुप्ता को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें