फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ जंक्शन पर वंदे भारत के ठहराव की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारी स्रोत स्वयं
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ जंक्शन पर दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला इकाई ने शनिवार को सांसद सतीश गौतम को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से ट्रेन के दोनों दिशाओं में अलीगढ़ में दो-दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने मांग की कि दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या 22416 और 22436 में से किसी एक ट्रेन को अलीगढ़ जंक्शन पर दोनों दिशाओं में ठहराव दिया जाए। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। संगठन ने इस संबंध में ज्ञापन में विभिन्न आधार और तर्क भी प्रस्तुत किए हैं।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, जिला उद्योग मंच अध्यक्ष दामोदर माहौर, जिला युवा अध्यक्ष अंशुल तोमर, दिगंबर शर्मा, महेश लोधी, रवि मित्तल और सोनू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें