फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निलंबित गनर ने गायब किये सरकारी कारतूस, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में तस्करी में गिरफ्तारी के बाद निलंबित एसडीएम कोल के गनर जिला पुलिस के सिपाही की एक और करतूत उजागर हुई है। वह पुलिस लाइन से ड्यूटी पर सरकारी कारबाइन संग लेकर गए मैग्जीन और कारतूसों का हिसाब नहीं दे पाया है। तलाशी में एक मैग्जीन और 15 कारतूस कम मिले हैं। इस पर यहां सिविल लाइंस में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के आरआई सोमदत्त शुक्ल की ओर से निलंबित सिपाही प्रदीप सिंह मूल निवासी टोहाना फतेहाबाद हरियाणा के खिलाफ पुलिस एक्ट, अमानत में खयानत की धाराओं में यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में आरोप है कि वह 14 फरवरी को ड्यूटी पर रवानगी के समय उसे एक 0.9 एमएम बोर की सरकारी कारबाइन, दो मैग्जीन, 70 कारतूस लिखा पढ़ी में सौंपे गए थे। अब 22 अप्रैल को उसके फतेहाबाद हरियाणा में अपराध में गिरफ्तार होने की खबर मिली।
वहां से जानकारी करने पर पता चला है कि फतेहाबाद पुलिस को प्रदीप ने सरकारी कारबाइन के साथ सिर्फ एक मैग्जीन, 55 कारतूस जमा कराए हैं। एक मैग्जीन व 15 कारतूस का वह हिसाब नहीं दे सका है। इस तरह उसने सरकारी हथियार बिना अनुमति और बिना सूचना गैर राज्य ले जाकर अपराध में लिप्त होकर पुलिस अधनियम का उल्लंघन किया है और सरकारी संपत्ति को गायब किया है। मुकदमे की पुष्टि इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें