फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रिंकू की हत्या में शक पर पुलिस ने पत्नी को थाने में बिठाया, पूछताछ

Mon, 13 Oct 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब सात बजे गांव रफायतपुर में रिंकू (30) की गोली मारकर की गई हत्या में गोंडा पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने में बिठा रखा है। मृतक के परिवार ने भी उसी पर हत्या में शामिल होने का संदेह जताया है।
विज्ञापन

गांव कलुआ निवासी हरिप्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनका बेटा रिंकू अपनी पत्नी ब्रजेश व बेटी प्रज्ञा को मुरवार से दवा दिलाकर गांव लौट रहा था। गांव रफायतपुर से आगे अज्ञात हमलावर उनके बेटे को गोली मारकर भाग गया। उपचार के लिए वह जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार की दोपहर गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार भी फोर्स के साथ गांव में मौजूद रहे।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घटना के दौरान पत्नी द्वारा विरोध न जताने और घटना के बाद प्रारंभिक पूछताछ में सही जवाब न देना संदेह पैदा कर रहा है। रिंकू ब्रजेश का दूसरा पति था। पहले पति से बेटी है। मृतक के परिवार ने भी मौखिक तौर पर मृतक की पत्नी पर संदेह जताया है। मृतक की पत्नी सहित चार लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए थाने में रोका गया है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें