फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे : आंधी-बारिश से फसल को नहीं हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को आई आंधी-बारिश से हुए नुकसान का जिला प्रशासन ने तहसील की राजस्व टीमों के जरिए सर्वे करा लिया है। दोपहर बाद आई आंधी व बारिश से शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में बिजली के पोल, तार, होर्डिंग बोर्ड व पेड़ टूटकर गिर गए थे। लोधा क्षेत्र में ओलावृष्टि से नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि आंधी-बारिश से जिले में फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। कोल तहसील के अकराबाद में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत के अलावा इगलास, अतरौली व विजयगढ़ में पशुओं के मरने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों से राजस्व टीमों के जरिए सर्वे कराया गया है। नुकसान की नियमानुसार दैवी आपदा कोष से आर्थिक मदद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें