फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निश्चेतक के आने के बाद दीनदयाल अस्पताल में सर्जरी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में निश्चेतक के आने के बाद सर्जरी का काम शुरू हो गया है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कोरोना काल में पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय को कोविड अस्पताल (एल-2) में तब्दील कर दिया गया था। उस समय आईसीयू में मलखान सिंह जिला अस्पताल के दो निश्चेतक को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

कोविड का केस खत्म होने के बाद निश्चेतक पुन: मलखान सिंह जिला अस्पताल में चले गए। कोविड मरीज आने बंद होने के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में क्रमश: ओपीडी एवं इमरजेंसी शुरू कर दिया गया। सर्जरी शुरू करने में सबसे बड़ी समस्या निश्चेतक को लेकर आ रही थी। अमर उजाला के 21 जुलाई के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। उसके बाद मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में संविदा पर तैनात निश्चेतक डॉ. मदन कुमार शर्मा को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भेजा गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि डॉ. मनोज कुमार शर्मा आ गए हैं। अस्पताल में ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है। विभिन्न तरह के 15 से अधिक ऑपरेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें