फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल और सरसों तेल की प्रतिदिन जांच से भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि दाल और सरसों तेल के निरंतर जांच से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। इसे वापस नहीं लिया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन

प्रदीप गंगा रविवार को खैर रोड स्थित मनकामेश्वर सेवा सदन में व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खाद्य विभाग को दाल और सरसों तेल की प्रतिदिन जांच करने का तुगलकी फरमान जारी किया है। प्रदीप गंगा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल 4 अगस्त को अलीगढ़ आ रहे हैं। उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। हमारा व्यापार मंडल व्यापारी हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। जिलाध्यक्ष ई. रत्नाकार आर्य ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल में व्यापारी वर्ग को निराश किया है। दो दिन के लॉकडाउन से व्यापारियों को बेवजह आर्थिक चोट पहुंचाई जा रही है। विष्णु भैया, राजेंद्र कोल, शिवकुमार पाठक, एमए खान गांधी, मुनेशपाल सिंह, दुर्वेश वार्ष्णेय, राजेश खन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें