बसपा ने पांच महीने के बाद ही अलीगढ़ जिलाध्यक्ष को बदल दिया है। अब सुरेश गौतम जिलाध्यक्ष होंगे। जिलाध्यक्ष रहे मुकेश चंद्रा को जिला प्रभारी बना दिया है।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व मंडल प्रभारी एडवोकेट सुरेश गौतम को सौंपी है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष मोरध्वज कुशवाहा को अलीगढ़ का विशेष प्रभारी नियुक्त किया गया है। पांच महीने पहले 7 जुलाई को मुकेश चंद्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया था, अब उन्हें जिला प्रभारी बना दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा विजेंद्र सिंह विक्रम को दोबारा अलीगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्र को जिला प्रभारी बनाया गया है। आगरा अलीगढ़ मंडल प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि इसके साथ ही पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर, समसुद्दीन राइन, सूरज सिंह जाटव, एड. अशोक सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, अनिल कुमार बघेल, गजराज सिंह विमल, हरेंद्र कुमार सिंह व हुक्म सिंह को अलीगढ़ मंडल प्रभारी बनाया गया है। ये दो टीमों में कार्य करेंगे। वहीं जितेंद्र राही, दिनेश बघेल, एड. केपी सिंह को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं।