प्रदर्शनी सभी स्थानीय संस्थाओं, स्कूलों और कॉलेजों, क्लबों, सोसायटियों और व्यक्तियों के लिए खुली रहेगी। उन्हें अपनी प्रविष्टियां 20 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक गुलिस्तान-ए-सैयद में भूमि और उद्यान के प्रभारी सदस्य को भेजनी होगी।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के भूमि एवं उद्यान विभाग की वार्षिक ‘गुलदाउदी, कोलियस एवं गुलाब प्रदर्शनी-2024’ आगामी 21-22 दिसंबर को गुलिस्तान-ए-सैयद में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
भूमि एवं उद्यान विभाग के प्रभारी सदस्य प्रोफेसर जकी अनवर सिद्दीकी ने बताया कि मुख्य अतिथि एएमयू कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून 21 दिसंबर को प्रातः 10 बजे पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज 22 दिसंबर को दोपहर 3 बजे विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।
प्रोफेसर सिद्दीकी ने कहा कि यह प्रदर्शनी सभी स्थानीय संस्थाओं, स्कूलों और कॉलेजों, क्लबों, सोसायटियों और व्यक्तियों के लिए खुली रहेगी। उन्हें अपनी प्रविष्टियां 20 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक गुलिस्तान-ए-सैयद में भूमि और उद्यान के प्रभारी सदस्य को भेजनी होगी। कटे हुए फूल 21 दिसंबर को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक भेजे जा सकते हैं।