फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NO CNG: अलीगढ़ के सीएनजी पंपों पर आपूर्ति रुकी, नो सीएनजी के लगाए गए बोर्ड, कल तक रहेगी यही स्थिति

Sun, 20 Jul 2025 10:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीएनजी के साथ ही एलपीजी गैस की गाड़ियां भी हाथरस, गाजियाबाद और खैर रोड पर रोकी गई हैं। भारत पेट्रोलियम की गाड़ियां हाथरस में रुकी हैं। इंडियन ऑयल की गाड़ियां गाजियाबाद लोनी बार्डर पर रुकी हैं। खैर के अंडला पर गाड़ियां रुकी हैं।
विज्ञापन
आगरा रोड पर सीएनजी खत्म होने पर लगा पोस्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के चलते किए गए रूट डायवर्जन से अलीगढ़ जिले के आठ सीएनजी पंपों पर गैस की आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे जिले के करीब 4 लाख सीएनजी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या शनिवार की दोपहर से होनी शुरू हुई। सोमवार तक यही स्थिति रहने की संभावना है। सीएनजी पंप संचालकों ने अपने यहां पर नो सीएनजी के बोर्ड लगा दिए हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ में सीएनजी मुख्य रूप से जिला बुलंदशहर स्थित डिबाई में बनाए गए मदर स्टेशन से आती है। यहां तक पाइप लाइन है। स्टेशन पर गाड़ियों के सिलिंडर में फिलिंग के बाद उसे अलीगढ़ के पंपों तक लाया जाता है। एक पंप पर एक दिन में तीन गाड़ियां तक आती हैं। कांवड़ यात्रा के चलते डिबाई से आने वाली इन गाड़ियों को भीमपुर तिराहे, डिबाई दोराहे और रामघाट मोड़ पर रोक दिया गया है। गाड़ियां सोमवार के बाद वहां से रवाना की जाएंगी।

रूट डायवर्जन के चलते सीएनजी की गाड़ियों को रास्ते में रोका गया है। इसके लिए कांवड़ यात्रा सुरक्षा की बात कही है। सोमवार के बाद ही यह गाड़ियां वहां से रवाना होंगी। तब तक सीएनजी पंप बंद किए गए हैं।- विजय मंगल गुप्ता, अध्यक्ष, अलीगढ़ पेट्रोलियम एसोसिएशन
गाड़ी में फिलिंग बहुत कम है। कहीं और मिलने वाली भी नहीं है। दो दिन गाड़ी बंद रखनी होगी- वीरपाल सिंह, हेमंत नगर
कई जगह फिलिंग के लिए गए लेकिन पूरे शहर में ही नहीं है। बताया गया गाडि़यां नहीं आ रही हैं। - प्रणय शर्मा, मेलरोज बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आपूर्ति है 16 हजार किलो, मांग है 24 हजार किलो प्रतिदिन

अलीगढ़ में चार लाख सीएनजी वाहन हैं। यहां करीब 24 हजार किलो सीएनजी प्रतिदिन की मांग है। जबकि आपूर्ति अभी 16 हजार प्रति किलो प्रतिदिन के आसपास है। आपूर्ति के लिए गाड़ियां लगातार मदर स्टेशन से पंपों पर फिलिंग करती रहती हैं।

एलपीजी गैस की गाड़ियां हाथरस, खैर में रुकीं
सीएनजी के साथ ही एलपीजी गैस की गाड़ियां भी हाथरस, गाजियाबाद और खैर रोड पर रोकी गई हैं। भारत पेट्रोलियम की गाड़ियां हाथरस में रुकी हैं। इंडियन ऑयल की गाड़ियां गाजियाबाद लोनी बार्डर पर रुकी हैं। खैर के अंडला पर गाड़ियां रुकी हैं। जिले में 6 लाख गैस कनेक्शन हैं। गैस एजेंसी संचालक आशीष कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि डेढ़ दिन का स्टॉक एजेंसी के पास रहता है। सोमवार को कुछ किल्लत हो सकती है। जो गाड़ियां आ रही हैं वही नहीं रोकी जो खाली हुई हैं उनको भी पास नहीं होने दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें