फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के घर तक मरी मधुमक्खियों के पानी की आपूर्ति

Fri, 17 Mar 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
महाप्रबंधक जल को ज्ञापन देते समस्या निवारण समिति के पदाधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सुरेंद्र नगर पानी की टंकी के पास रहने वाले हजारों लोगों पर जहरीले पानी का खतरा मंडरा रहा है। सुरेंद्र नगर पानी की टंकी का ऊपरी हिस्सा, जो कि एक ढक्कन की तरह काम करता है, वह टूट गया है और वहां करीब चार फीट व्यास का एक होल बन गया है। 
विज्ञापन


इस कारण पानी की टंकी में मरे हुए कबूतर, मरी हुई मधुमक्खियां, मरे हुए बंदर आदि पड़े हुए हैं। यहीं पर कोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल पाराशर का घर और श्रीराम बैंक्वेट हाल भी है। इसके अलावा हजारों लोगों की आबादी पिछले कई महीनों से यही संक्रमित पानी पी रही है।

कई शिकायतों के बाद भी नगर निगम के संबंधित विभाग ने इस ओर रुख नहीं किया है। अब एक बार फिर समस्या निवारण समिति ने इस संबंध में ज्ञापन देकर नगर निगम का ध्यान इस ओर दिलाया है।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा को ज्ञापन देते हुए कहा कि चार महीने पहले पानी की टंकी की छत टूटकर टंकी के पानी में ही गिर गई। उसका मलबा वहीं पर गिरा हुआ है। ज्ञापन में कहा है कि टंकी के आसपास के क्षेत्र में बंदरों की भी अधिकता है।

कई बार बंदर पानी में ही डुबकी लगा रहे होते हैं और उसी में पानी पीकर उसे गंदा कर रहे होते हैं। पानी की टंकी के अंदर बंदर के मरे होने की भी संभावना भी व्यक्त की गई है। ज्ञापन देते समय समिति के संयोजक प्रवीर सक्सेना, संदीप जादौन, प्रतीक राजपूत मौजूद थे। 

समिति के लोगों ने ज्ञापन दिया है। बहुत ही गंभीर समस्या है। बहुत ही जल्द टंकी की सफाई करायी जाएगी और उसके टूटे शेड की मरम्मत करायी जाएगी। इसके साथ ही गर्मियां आने वाली हैं। सभी टंकियों की स्थिति की चेकिंग भी करायी जाएगी। उनकी सफाई, रखरखाव, पानी स्टोरेज आदि की स्थिति को भी सघनता के साथ परखा जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. संजीव सिन्हा, महाप्रबंधक जल, नगर निगम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें