फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अचानक कार बनी आग का गोला, पिता झुलसे, बेटा बाल-बाल बचा

Sun, 22 Jun 2025 10:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सतेंद्र को कार के बोनट से धुंआ दिखाई दिया। गाड़ी रुकवाकर सतेंद्र ने बोनट खोलकर देखा तो आग की लपटों से उनकी गर्दन, चेहरा और हाथ झुलस गए। बेटे ने पिता को तुरंत दूर खींच लिया।
विज्ञापन
हरदुआगंज में जलती हुई कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज कस्बा के बुढ़ासी से हरदुआ देहात को जाने वाले संपर्क मार्ग पर 22 जून रात एक कार आग का गोला बन गई। हादसे में पिता झुलस गए, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। दमकल के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह से जल गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नगला मई गांव के प्रधान नरेंद्र सिंह के छोटे भाई सतेंद्र सिंह वर्तमान में पीएसी के समीप रहते हैं और शंकर विहार में इन्वर्टर बैटरी की दुकान चलाते हैं। परिजनों के मुताबिक 22 जून को वह छोटे बेटे पिंकुल के साथ माता-पिता से मिलने के बाद शाम को लौटते समय करीब सवा आठ बजे सम्पर्क मार्ग पर मुड़े तभी बोनट से धुंआ दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी रुकवाकर सतेंद्र ने बोनट खोलकर देखा तो आग की लपटों से उनकी गर्दन, चेहरा और हाथ झुलस गए। बेटे ने पिता को तुरंत दूर खींच लिया। भाजपा युवा नेता सुधीर शर्मा ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन दमकल के पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सतेंद्र ने बताया कि कार पांच साल पुरानी और डीजल इंजन की है। थाना प्रभारी धीरज कुमार का कहना है कि शॉर्ट सर्किट को कार में आग प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें