फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर पहावटी मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भूपाल नगलिया निवासी श्यौराज सिंह का बेटा सुभाष उर्फ प्रमोद (24), गांव के हरेंद्र और भूपेंद्र के साथ पहावटी मोड़ के पास बाइक को खड़ा कर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान खुर्जा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीणों के अलावा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सुभाष उर्फ प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक सुभाष उर्फ प्रमोद तीन भाईयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें