एएमयू में अब बदलाव नजर आ रहा है। छात्र नेता अखिल कौशल ने कहा कि एएमयू में बदलाव शुरू हुआ है और आगे भी नजर आएगा। अब कैंपस में सभी छात्र मिलकर होली खेल रहे हैं।
आप हैं सीसीटीवी की नजर में... की जगह होते होली शुभकामनाओं के पोस्टर
एएमयू छात्र नेता अखिल कौशल ने कहा कि एनआरएससी क्लब में सीसीटीवी के तो पोस्टर लगा दिए हैं, पर होली की शुभकामनाओं के पोस्टर नहीं लगाए गए।
क्लब में जमकर खेली जा रही होली-प्रोक्टर
एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. वसीम अली ने कहा कि एएमयू के बोनाफाइड छात्र एनआरएससी क्लब में परंपरागत रूप से होली खेल रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे पूरी यूनिवर्सिटी में लगे हैं। कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस लगी हुई है। किसी चीज की कोई मनाही नहीं है, जो परंपरागत रूप से होता आ रहा है, वह हो रहा है।
होली खेल रहे छात्र बीच-बीच में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते नजर आए।
डीजे न लगने की कमी महसूस कर रहे छात्र
एएमयू छात्रों ने जमकर एक दूसरे को गुलाल-रंग लगाया। छात्रों ने वहां पर डीजे या साउंड न होने की कमी बताई। डीजे या साउंड की कमी को पूरा करने के लिए छात्रों ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे... आदि गाने गाए।
छात्रा नहीं आईं नजर
एनआरएससी क्लब में होली खेलने के दौरान छात्र तो खूब संख्या में नजर आए, पर छात्रा एक भी नजर नहीं आई।