फूड क्राफ्ट संस्थान अभी एएमयू में संचालित है। इसमें 460 सीटें हैं। हुनर से रोजगार कार्यक्रम के तहत निशुल्क होटल प्रबंधन व लांड्री से संबंधित पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। रामपुर गांव में तीन वर्ष पहले जिला प्रशासन को 2.9 हेक्टेयर जमीन मिली थी। उसकी बाउंड्री उसी समय करा दी गई थी। प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसका नाम स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट होगा। इस बजट की वित्त स्वीकृति के लिए पहले चरण की ईएफसी (वित्त व्यय समिति) बैठक सोमवार को होगी। बजट स्वीकृति के साथ ही अगले माह निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
पहले चरण में होंगे ये काम
केंद्र सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए 14 करोड़ रुपये की धनराशि दी जा रही है। बाकी राज्य सरकार वहन करेगी। पहले चरण में इसमें एकेडमी ब्लाक, हॉर्टीकल्चर, स्किल ब्लॉक, प्रशासनिक ब्लॉक, एलीवेशन, फसाड के काम होंगे। दूसरे चरण में अधिकारी आवास व छात्रावास, एक छोटा होटल सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। डीपीआर को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी से मंजूरी के बाद शासन से स्वीकृति मिली है।
ये डिग्री-डिप्लोमा कोर्स होंगे शुरू
-9 माह के 5 सर्टिफिकेट कोर्स फूड एंड प्रोसेसिंग में
-1 वर्ष 6 माह के 5 डिप्लोमा कोर्स फूड, प्रोडक्शन, हॉस्पिटैलिटी, बेकरी, हाउस कीपिंग में।
-3 वर्ष की स्नातक एचएचए डिग्री होटल मैनेजमेंट, हाउस कीपिंग में।
-2 वर्ष की परास्नातक डिग्री होटल मैनेजमेंट, हाउस कीपिंग।
-हुनर से रोजगार तक कार्यक्रम के तहत निशुल्क प्रशिक्षण।
खास बातें ये भी
-ये सभी डिग्रियां जेएनयू से संबद्ध होंगी
-अब तक 460 सीटें संस्थान में संचालित
-इंस्टीट्यूट संचालन पर 1600 सीट होंगी
प्रदेश के पहले राज्य स्तरीय होटल-मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के लिए 50 करोड़ रुपये की पहली किश्त की वित्त स्वीकृति मिल गई है। सोमवार को लखनऊ में हुई मीटिंग में इसके प्राचार्य भी शामिल हुए। जल्द अब इसका निर्माण अनूपशहर रोड के गांव रामपुर की भूमि पर कराया जाएगा।
बता दें कि राज्य सरकार द्वारा एएमयू में चलाए जा रहे फूड क्राफ्ट संस्थान को अपडेट कर इंस्टीट्यूट बनाया जा रहा है। इसके लिए गांव रामपुर में तीन वर्ष पहले जिला प्रशासन ने 2.9 हेक्टेयर जमीन दे दी थी। उसकी बाउंड्री उसी समय करा दी गई थी। उसी पर राज्य स्तरीय संस्थान बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके लिए 100 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति शासन स्तर से मिल गई थी।
सोमवार को लखनऊ में हुई वित्त समिति की बैठक में पहली किश्त 50 करोड़ रुपये मंजूर कर दी गई है। इस संबंध में प्राचार्य फूड क्राफ्ट संस्थान नीलेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव बताते हैं कि निर्माण कार्य सीएंडडीएस द्वारा किया जाएगा। पहले चरण में एकेडमी ब्लाक, हॉर्टीकल्चर, स्किल ब्लाॅक, प्रशासनिक ब्लाॅक, एलीवेशन, फसाड के काम होंगे।