एएमयू के एनआरएससी क्लब के पूर्व सीनियर हाल गुलजार अहमद की जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर व पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान से रामपुर में हुई मुलाकात में इस पर सहमति बनी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में दाखिला से वंचित विद्यार्थियों को मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर में मौका मिलेगा। एएमयू के एनआरएससी क्लब के पूर्व सीनियर हाल गुलजार अहमद की जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर व पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान से रामपुर में हुई मुलाकात में इस पर सहमति बनी।
विज्ञापन
गुलजार अहमद ने बताया कि आजम खान ने कहा कि मेरा मकसद उस तालीम के चिराग को रोशन करना था, जिसका ख्वाब सर सैयद ने देखा था। इसके लिए मुझे कुर्बानी देनी पड़ी है। यह अलीग बिरादरी की जिम्मेदारी है कि वह जौहर यूनिवर्सिटी को आगे बढ़ाने का काम करें। जिनके पास शिक्षा का शौक तो है, लेकिन तालीम का जरिया नहीं है। ऐसे सभी बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी के दरवाजे खुले हुए हैं।
गुलजार अहमद ने यूनिवर्सिटी के उप कुलपति प्राे. जहीरउद्दीन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जल्द ही एएमयू के स्कूलों और प्रदेश के कई जगहों पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की एक टीम दौरा करेगी, जिससे बच्चों को यहां दाखिला कराया जा सके।