फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लौटी रौनक, दोस्तों से मिलकर विद्यार्थी चहके

विज्ञापन
आगरा रोड स्थित डीपीएस स्कूल में छुट्टी के बाद बाहर निकलते बच्चे । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों के बाद माध्यमिक व सीबीएसई के विद्यालय शुक्रवार को खुल गए। विद्यालय खुलने से विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। छुट्टी होने पर बच्चों में खुशी दिखी। वहीं, चार जुलाई से बाकी विद्यालय खुलेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीपीएस में छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। उनके चेहरे पर मन मोहक मुस्कान थी। उससे ज्यादा मुस्कान स्कूल की छुट्टी और घर जाने पर थी। छुट्टी होते ही वह बस की तरफ भागे। स्कूल की प्रधानाचार्या आरती झा ने बताया कि पहले दिन आए बच्चे काफी खुश थे। ज्यादातर विद्यालय सोमवार को खुलेंगे। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालय भी खुल गए, जहां पहले दिन विद्यार्थियों की तादाद कम थी। विनीत इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ निदेशिका नीरु गौतम, प्रबंधक विनीत गौतम, कोआर्डिनेटर अमन गौतम, प्रॉक्टर अफजाल हमीद, प्रतीक्षा शर्मा, शुभम शर्मा, अंजू शर्मा ने किया।
पठन-पाठन, परीक्षा पर मंथन
डीएस कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र में पठन-पाठन, अनुशासन और परीक्षा को लेकर बैठक हुई। प्राचार्य डॉ. राजकुमार वर्मा ने इसके लिए शिक्षकों से सुझाव आमंत्रित किए। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. भारत सिंह व सचिव डॉ. हरीश शर्मा ने कहा कि कॉलेज हित में संघ हमेशा प्रशासन के साथ रहेगा। डॉ. बीना अग्रवाल, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. मुकेश भारद्वाज ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें