फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आयशा तरीन स्कूल में भिड़े छात्र गुट, जमकर मारपीट, 10 छात्र किए गए निलंबित, जांच जारी

Thu, 28 Aug 2025 03:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्कूल प्रिंसिपल सुबूही खान ने बताया कि झगड़े में शामिल दस बच्चों को निलंबित कर दिया गया है। बाकी हमारी समिति जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट पुलिस को देकर आगे कार्रवाई तय कराई जाएगी। 
विज्ञापन
10 छात्र निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में आयशा तरीन मॉर्डन पब्लिक स्कूल के दो छात्र गुटों में 27 अगस्त सुबह मारपीट हो गई। खबर पर स्कूल स्टाफ व सीडीएफ चौकी से पुलिस भी पहुंच गई। स्कूल प्रबंधन ने झगड़े में शामिल दसवीं कक्षा के दस छात्रों को निलंबित कर दिया है। साथ ही झगड़े के कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अभिभावकों के एक गुट ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाले दसवीं के दो छात्र गुटों में पिछले कुछ दिन से तनातनी चल रही थी। इसी तनातनी के बीच सुबह अचानक से दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। एक गुट पहले दो छात्रों पर हमलावर हुआ। बाद में दूसरे गुट के छात्र भी आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कुछ छात्रों के चोट भी आ गई। मारपीट के समय उनके हाथों में पीतल के मुक्के थे, जिसके चलते तीन को चोट आ गई। जिनमें से एक के हाथ व एक के जबड़े में चोट आई। इस सूचना पर स्कूल प्रबंधन व स्टाफ की टीम के साथ साथ जवां की सीडीएफ चौकी से पुलिस पहुंच गई। 

,बाद में स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी के आधार पर जांच कराने का आदेश दिए। साथ में पुलिस को भी अवगत कराया कि वे अपने स्तर से पहले जांच करा लें। इसके बाद पुलिस को रिपोर्ट देंगे। तभी पुलिस स्तर से कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एक तहरीर अभिभावक असद फारुख द्वारा अपने बच्चे व उसके साथी की पिटाई के विषय में थाने में दी गई है। वहीं दोपहर में कुछ अभिभावक एसएसपी से भी मिले। इस विषय में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि थाना स्तर से मामले में जांच की जा रही है। वहीं स्कूल की अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी। स्कूल प्रिंसिपल सुबूही खान ने बताया कि झगड़े में शामिल दस बच्चों को निलंबित कर दिया गया है। बाकी हमारी समिति जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट पुलिस को देकर आगे कार्रवाई तय कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें