फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नशे में 50 रुपये के लिए चाकू से युवक की हत्या, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 28 Aug 2025 03:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजेश किसी युवक संग शराब पी रहा था। वहां उनमें फिर से शराब लाने को लेकर 50 रुपये के लिए विवाद हुआ। इसी विवाद में आरोपी ने जांघ में चाकू मार दिया। इसके बाद वह भाग गया।
विज्ञापन
हत्या होने पर जिला अस्पताल में विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र बरौला इलाके में नशे में 50 रुपये के विवाद में 25 वर्षीय राजेश की जांघ में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 27 अगस्त देर शाम हुई घटना की खबर पर आनन फानन घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। मगर अत्यधिक खून बहने से युवक को मृत घोषित कर दिया गया। देर रात सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन


कांशीराम आवासीय कालोनी में रहने वाला राजेश मोची का काम करता था। एसएचओ बन्नादेवी एसपी सिंह के अनुसार राजेश को लोगों ने बरौला के पास नगर निगम की खाली दुकानों के सहारे घायल अवस्था में देखा। इस सूचना पर आनन फानन उसे पहले निजी अस्पताल व बाद में जिला अस्पताल लाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया। उसके जांघ में चाकू या किसी अन्य नुकीली वस्तु के प्रहार से चोट पहुंचाई गई थी। जिससे चिकित्सकों ने अत्यधिक खून बहने से मृत्यु होना माना है। 
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि अब तक की जांच, आसपास के लोगों से बातचीत व सीसीटीवी देखने से उजागर हुआ है कि राजेश किसी युवक संग शराब पी रहा था। वहां उनमें फिर से शराब लाने को लेकर 50 रुपये के लिए विवाद हुआ। इसी विवाद में आरोपी ने जांघ में चाकू मार दिया। इसके बाद वह भाग गया। इधर, इस सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे राजेश के पिता राजू ने बातचीत में बताया कि उसकी पत्नी बीमार चल रही है। शाम को राजेश अपनी मां को दवा दिलाने लेकर गया था। वहां से वापस आने पर मां को घर छोडक़र यह कहकर चला गया कि खाना लेने जा रहा है। इसके बाद वापस नहीं आया। 
विज्ञापन


देर शाम पुलिस के जरिये उसकी हत्या की जानकारी मिली। यहां पहुंचे परिजनों ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया कि उनके आने से पहले पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें शांत किया। देर रात पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार के अनुसार आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें