फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में डेंगू से छात्रा की मौत

विज्ञापन
हाथरस: डेंगू से मृत छात्रा का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
हाथरस में डेंगू से छात्रा की मौत
विज्ञापन

शहर के गोपेश्वर महादेव निवासी छात्रा को कई दिनों से आ रहा था बुखार
जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर परिजन ले गए आगरा, इलाज के दौरान हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में डेंगू बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। बुधवार को शहर के गोपेश्वर महादेव निवासी 10वीं की छात्रा की डेंगू से मौत हो गई। उसे कई दिनों पहले बुखार था। जांच के बाद उसे डेंगू की पुष्टि हुई थी।
बागला मार्ग स्थित गोपेश्वर महादेव निवासी बौबी की बेटी खुशबू शहर के रामबाग इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि खुशबू को 15 दिन पहले बुखार आया था। जिस पर उसका स्थानीय स्तर पर इलाज चला। लेकिन दवा से कोई फायदा न होने पर उसकी डेंगू की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम जांच में छात्रा को डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन उसे आगरा ले गए। जहां पर उसका कई दिनों तक इलाज चला। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान खूशबू की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें