फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मदरसा बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के जीवनगढ़ से बृहस्पतिवार को मदरसा बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हाफिज उर्फ मोहम्मद अहमद (22) पुत्र अलीमुद्दीन खां निवासी पिलखना बुलंदशहर, अलीगढ़ के जीवनगढ़ स्थित मदरसे में परीक्षा देने आया था। परीक्षा देकर अपने साथी आरिफ के साथ बाइक से पिलखना लौट रहा था। रास्ते में छेरत के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हाफिज गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें