शुक्रवार की देर रात डाक्टरों की बैठक चल रही थी। जिसमें गतिरोध समाप्त करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। डाक्टरों की प्रमुख मांग सुरक्षा और आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का है। तुर्कमान गेट कोतवाली निवासी मो.जहूर (55) टीवी रोगी होने के कारण वार्ड-13 में भरती था। परिजनों का आरोप था कि देर शाम जब अचानक उसकी तबियत बिगड़ी तो वह वहां मौजूद डॉक्टर अबू फैज के पास गए।
मगर डॉक्टर ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। कुछ ही देर में जहूर ने दम तोड़ दिया। इसी बात पर परिजन भड़क गए और डॉक्टर पर हमलावर हो गए। अबू फैज को जमकर पीटा गया और उसे गिरेबां पकड़कर दीवार पर टांग दिया। पुलिस ने मृत जहूर के बेटे छोटे व रिश्तेदार जब्बार को गिरफ्तार कर लिया।