- जेएन मेडिकल कॉलेज में अब हथियारों के साथ 15 पूर्व सैनिकों की तैनाती की जाएगी। ये पूर्व सैनिक एएमयू के सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर काम करेंगे।
- जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज परिसर में शिफ्ट के अनुसार पुलिस कर्मियों की तैनाती का अनुरोध किया जाएगा।
- डॉक्टरों की मांग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगवा दिए गए हैं।
निजी अस्पातलों, नर्सिंग होम में बढ़ी भीड़
जेएन मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी बंद होने के चलते मेडिकल रोड, धौर्रा, सिविल लाइन, रामघाट रोड, जीटी रोड बन्ना देवी, आदि इलाकों में स्थित निजी नर्सिंग होम में मरीजों की संख्या बढ़ गई। मेडिकल कॉलेज में अलीगढ़ के अलावा एटा, कासगंज, हाथरस, बदायूं, बुलंदशहर, खुर्जा, शिकारपुर, अनूपशहर, जहांगीराबाद आदि से मरीज यहां पर आते हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी लाए गए
बोले मरीज
मेरी किडनी खराब है। इसके इलाज को आई हूं। इमरजेंसी बंद है। इंतजार करना पड़ रहा है ।
- विद्या, खैर
बेटी आलिया को उल्टी दस्त हैं। यहां पर आए तो पता लगा कि हड़ताल है। इलाज नहीं मिला है।
-अफसर, अनूपशहर रोड
बेटी मदीहा के पेट में दर्द है। जिससे उसे बहुत परेशानी हो रही है। यहां पर इमरजेंसी खुलने का इतंजार है।
- राशिद, पनैठी
परिवार के ही रवि ने गलती से कीड़े मारने वाली दवा खा ली है। हालत बिगड़ने पर यहां लाए हैं। इलाज नहीं मिला है।
- धर्मेंद्र, जवां
22 अप्रैल को एएमयू में हॉर्स शो के दौरान हुई मारपीट की घटना में घायल एक व्यक्ति को जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया था। वहां पर कुछ लोगों ने इलाज कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों के साथ अभद्रता की और फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं बंद कर हड़ताल शुरू कर दी थी।
हड़ताली डॉक्टरों के साथ बातचीत जारी है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों की सभी मांगों पर विचार किया है। जल्द गतिरोध के समाप्त होने की उम्मीद है।- प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू
विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बातचीत हुई है। अब रेजीडेंशियल डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की आम सभा की बैठक बृहस्पतिवार देर रात को होनी है। इसमें सभी मु्द्दे रखे जाएंगे और फैसला लिया जाएगा। - डॉ. मो. आसिम सिद्दिकी, अध्यक्ष, आरडीए