अलीगढ़ के मामू भांजा इलाके में घटना के बाद हुए तनाव के माहौल को लेकर शहर में सात स्थानों पर दो पालियों में पुलिस एवं प्रशासनिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जो हरेक गतिविधि पर नजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। 21 जून को जुमा को लेकर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि मामू भांजा मीरूमल चौराहा पर प्रथम पाली में एडीए के ओएसडी अतुल आनंद, सीओ द्वितीय आरके सिसौदिया, दूसरी पाली में तहसीलदार कोल अवनीश कुमार एवं सीओ इगलास डॉ. कृष्णगोपाल, अब्दुल करीम चौराहा सब्जी मंडी पर एसीएम प्रथम आशुतोष कुमार एवं सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय, दूसरी पाली में एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह, राजीव द्विवेदी सीओ खैर को तैनात किया गया है। फूल चौराहा पर एसीएम द्वितीय संजय मिश्रा, एएसपी अमृत जैन, दूसरी पाली में करतार सिंह राजस्व निरीक्षक, रंजन कुमार सीओ यातायात, बनिया पाड़ा कनवरीगंज डिप्टी कलेक्टर सुधीर सोनी, सीओ बरला सर्जना सिंह, दूसरी पाली में वीर सिंह सहायक नगर आायुक्त, सीओ छर्रा शंकर प्रसाद, मदारगेट मस्जिद एएसडीएम कोल मो. अमान, सीओ अतरौली मो. अकमल खान, दूसरी पाली में वीरेंद्र कुमार नायब तहसीलदार कोल, अपराध शाखा के निरीक्षक बीडी पांडेय, जयगंज में नायब तहसीलदार कोल रतन कुमार, प्रभारी निरीक्षक लोधा विपिन यादव, नरेश कुमार राजस्व निरीक्षक कोल, प्रभारी निरीक्षक खैर डीके सिसौदिया, सराय सुल्तानी में नायब तहसीलदार सत्येंद्र सिंह सिकरवार, एसआई रवि चंद्रवाल पुलिस लाइन, अशोक कुमार चौहान राजस्व निरीक्षक मोरथल, प्रभारी निरीक्षक आईजीआरएस शिशुपाल शर्मा को तैनात किया गया है।