फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़- चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्ती

विज्ञापन
अर्द्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन के साथ ही पुलिस व अर्द्धसैनिक बल शहर व देहात में लगातार रूट मार्च कर रहे हैं और लोगों को सुरक्षा के साथ ही उन्हें यह भी अहसास दिला रहे हैं कि वह चुनाव में बिना किसी शंका व डर के मतदान करें। यदि कोई मतदान करने से रोके या धमकाए तो फौरन पुलिस को बताएं। ऐसे लोगों के साथ ही चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर, ईशनपुर, थाना सासनीगेट क्षेत्र के सासनीगेट चौराहे से पला रोड, शिव चौक, होली चौक, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, खिरनी गेट, सामना पाड़ा, बराई चौक, सराय सुल्तानी, हाथरस अड्डा होते हुए केपी इंटर कॉलेज, चिरंजी लाल इंटर कॉलेज, पुलिस चौकी सासनीगेट क्षेत्र में मार्च किया गया। इसके लिए जिले की दूसरे राज्यों व जिलों से लगी सीमाओं पर भी पुलिस एवं फ्लाइंग स्क्वायड (उड़न दस्ता) बैरियर लगाकर प्रचार सामग्री, वोटरों को प्रभावित करने में प्रयुक्त अवैध वस्तुओं, अवैध नगदी, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें