फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजौली-अतरौली के 88 गांवों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
बिजौली के गांव सिहानी फरीदपुर में लाइट लगवाते लोग। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिला पंचायत द्वारा विधानसभा अतरौली की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हाईमास्ट स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। प्रत्येक वार्ड में करीब 11 लाइटें लगाने का लक्ष्य दिया गया है। अतरौली और बिजौली ब्लॉक में कुछ आठ वार्डों में 88 ग्राम पंचायतों में लाइटें लगाई जानी हैं। लाइटें लगाने कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बिजौली के गांव सिहनी फरीदपुर में शिव मंदिर के पास, लहरा सलेमपुर में आंबेडकर मूर्ति के पास, हारनपुर व कंचनपुर में चौराहे पर, नगला आलिया में माता रानी के मंदिर के पास, हमीरपुर बबरौतिया में नत्थू प्रधान के घर के सामने, नगला बदन में कुएं के पास, रामपुर चांदियाना में चौराहे के पास, प्यावली जसुपुर, टोडरपुर व आलीपुर में तिराहे के पास लाइटें लगाई गई हैं।

अतरौली वार्ड पांच में रायपुर दलपतपुर में प्राइमरी स्कूल के पास, खानपुर में मंदिर के पास, कुंवरपुर में चौपाल दुर्गा मंदिर के पास, नाथपुर नगला बंजारा में पंचायत भवन के अंदर लाइट लगनी है। इधर, रजातऊ में तालाब के पास, पनेहरा में पंचायत भवन के पास, कल्याण भागीरथपुर में बाबा के आश्रम के पास, गहतोली निर्मल में बरात घर में लाइट लगनी है। जिला पंचायत सदस्य सोमेश चौधरी ने कहा है कि हर गांव में उजाला, हर नागरिक को सुरक्षा के संकल्प को लेकर हाईमास्ट लाइटें लगवाने का कार्य जिला पंचायत द्वारा कराया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें