फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों के जुलूस को रोका, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
कांग्रेसियों को रोकते सीओ श्वेताभ पाण्डेय। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ व पुलिस की बर्बता के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से जुलूस निकाला गया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। सेंटर प्वाइंट से कलक्ट्रेट जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पूछताछ के नाम पर राहुल गांधी का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज की हम निंदा करते हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि देश के स्वाधीनता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों से संघर्ष किया था और अब देसी अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाए जाने की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी ने कहा कि नेशनल हैराल्ड के नाम पर राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को सेंटर प्वाइंट पर रोक लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने चौराहे पर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। इस मौके पर सोमबीर सिंह, सीपी गौतम, सागर सिंह तोमर, पुल्कित पाठक, धर्मेंद्र लोधी, अखिलेश शर्मा, राशिद खान, बृजेश शर्मा, गीता शर्मा, रेंचो ठाकुर, रूपेश पाठक, शिवम सेनानी आदि मौजूद रहे।
वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शिशिया पाड़ा से जलूस निकाला। जुलूस को गांधी पार्क बस अड्डे पर रोक दिया गया। यहां राष्ट्रपति के नाम दो सूत्री ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेश राज जीवन ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों के जुल्म ओर अत्याचारों से नहीं डरी तो इस तानाशाह सरकार से भी डरने वाली नहीं है। इस मौके पर मोहम्मद पुत्तन खान, राजेन्द्र निडर, दीपक शर्मा, संजय शर्मा, जगदीश शर्मा, शिशुपाल चौहान, निर्मल चौहान, अनवार खान, राजेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें