फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर के गांव नगौला में दो बिरादरियों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगौला में मंगलवार की सुबह पुराने विवाद को लेकर दो बिरादरियों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से एक दूसरेे पर पथराव किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई की है। गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन




क्षेत्र केे लोगों के मुताबिक गत छह जुलाई की देर रात सोनपाल यादव के घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट की शिकायत की गई थी। घटना में बुजुर्ग के सीने में गंभीर चोट आईं। ब्राह्मण और यादव समाज के लोगों के घर आमने-सामने हैं, यादव पक्ष के लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह आठ बजे करीब गाली-गलौज करते हुए हम पर पथराव कर दिया।



फेसबुक के वीडियो को लेकर भी तनातनी

वहीं ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि यादव समाज के एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडियो डाली थी, जिसमें कहा गया कि बेटे यादव ही हमें कह देवें। जब ब्राह्मण समाज के युवक ने कहा कि इटावा के मामले को यहां तूल मत दो तो उसने सीधे मुझे गाली दी।
विज्ञापन




विवाद पांच सौ रुपये की उधारी का भी
मंगलवार की सुबह 500 रुपये की उधारी के चलते सभी यादव समाज के लोग इकट्ठा होकर आ गए और हम पर गाली-गलौज करते हुए पथराव कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव की वीडियो भी बनाई । किंतु घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।






गांव में 30-30 परिवार हैं यादव और ब्राह्मणों के

ग्राम प्रधान तोताराम का कहना है कि गांव में लगभग 30-30 परिवार यादव और ब्राह्मणों के हैं, आज किसी मामूली सी बात पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बना दी है।








शांतिभंग में की गई है कार्रवाई

पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने कहा कि गांव में दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर फेंकने की सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों को गिरफ्तार कर गांव में शांति कायम की। गिरफ्तार किए हुए लोगों के साथ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। गांव में एहतियात केे तौर पर पिकेट तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें