फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर से बकरियां चोरी, बुजुर्ग का लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव जान्हेरा में सोमवार देर रात कार सवार बदमाश 11 बकरियां चोरी कर ले गए। बकरियों के पास सो रहे बुजुर्ग ने तमंचे को कनपटी पर सटाकर बकरियां लूटने का आरोप लगाया है। लूटी गई बकरियों की कीमत एक लाख रुपये के करीब बताई गई है।
विज्ञापन




गांव जान्हेरा के रामचंद्र बघेल (85) ने बताया कि सोमवार की रात वह घर के बाहर सो रहे थे। पास में बकरियां बंधी हुईं थी। आरोप है कि देर रात एक कार आकर रुकी, उसमें से छह-सात लोग बाहर निकले, जब तक वह कुछ समझ पाते एक बदमाश ने उनके कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इस बीच बदमाशों के अन्य साथियों ने बकरियों की रस्सी काट दी और सभी 11 बकरियों को कार में लादकर फरार हो गए।



तहरीर में भी तमंचे का जिक्र नहीं

बुजुर्ग के अनुसार बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया।परिजनों के आने पर उसने घटना के बारे में बताया तो उन्होंनेबदमाशों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर में तमंचे का जिक्र नहीं है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन का कहना है कि मामला चोरी का है,जिसे दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें