फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: केबल चोरी की एफआईआर न लिखने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
नलकूप की केबल चोरी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज न करना विजयगढ़ थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। एसएसपी नीरज जादौन ने थाना प्रभारी सतीश चंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर अब चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव बरौठ निवासी विजय रावत ने एसएसपी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके खेत पर नलकूप लगा हुआ है। 10 सितंबर की रात करीब दो बजे चोर आरी से केबल काटकर ले गए। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई।


विजय रावत ने एसएसपी को बताया कि गांव में चोरी की अन्य घटनाएं भी हो चुकी हैं। इन मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी पुनीत भाटी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ संजय कुमार त्यागी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर थाना प्रभारी सतीश चंद्र को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें