फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचौलियों सहित प्लांट संचालक दंपती और मैनेजर के हुए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
राधा इंडस्ट्रियल गैस प्लांट, कासिमपुर पर बिचौलियों के कब्जे व 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने का प्लांट संचालित आस्था अग्रवाल द्वारा आरोप लगाने व कलक्ट्रेट के एक लिपिक सहित दो बाहरियों के खिलाफ जवां थाने में तहरीर देने के मामले में प्रभारी डीएम अंकित खंडेलवाल की ओर से बैठाई प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एसडीएम कोल रंजीत सिंह शुक्रवार को प्लांट पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने राधा प्लांट के मालिक अरुण अग्रवाल, उनकी पत्नी आस्था अग्रवाल सहित मैनेजर व दोनों बिचौलियों के बयान दर्ज किए हैं। कलक्ट्रेट के लिपिक के बयान आज दर्ज होंगे।
एसडीएम कोल ने बताया कि उन्होंने ऑक्सीजन वितरण के रिकार्ड वाली चालान बुक अपने कब्जे में ले ली है। इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। शुरूआती दौर में सभी के बयान, रिकार्ड आदि का काम किया जा रहा। इन सभी की समीक्षा करने के बाद सोमवार को रिपोर्ट पेश की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जवां थाना क्षेत्र के कासिमपुर स्थित राधा इंडस्ट्रियल गैस प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई में सक्रिय हुए बिचौलियों की अमर उजाला द्वारा खबर छापे जाने के बाद खुद प्लांट संचालिका आस्था अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को इनका भंडाफोड़ किया। प्लांट संचालिका आस्था अग्रवाल ने स्वीकार किया है कि उनके प्लांट पर बिचौलिये सक्रिय हैं।
वह 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने का दबाव बना रहे हैं। अपने चहेतों को गैस की सप्लाई कर रहे हैं। इसमें उन्होंने दो बाहरी युवक व कलक्ट्रेट के एक लिपिक का नाम खुले तौर पर लिया है। भाजपा एमएलसी मानवेंद्र सिंह और बरौली विधायक दलवीर सिंह के पौत्र विजय उर्फ पप्पू से बातचीत में उन्होंने सभी आरोप कैमरे के सामने लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें