एएमयू कुलपति प्रो. मो. गुलरेज ने कहा कि एएमयू में सेंसस डेटा रिसर्च वर्क स्टेशन की स्थापना किया जाना गौरव का क्षण है। इस पहले एएमयू के कुलपति प्रोफेसर मो. गुलरेज एवं निदेशक जनगणना एवं नागरिक पंजीकरण शीतल वर्मा ने वर्क स्टेशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रो. निशांत फातिमा, आसिफ फारुख सिद्दीकी, प्रो. काजी मजहर अली, जनगणना कार्य निदेशालय के उप निदेशक डॉ. एसएस शर्मा, डॉ. गौरव पांडेय आदि थे।