फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू विवि: प्रदेश का तीसरा सेंसस डेटा रिसर्च वर्क स्टेशन हुआ स्थापित, सुगमता से मिलेंगे जनगणना संबंधी आंकड़े

Thu, 07 Dec 2023 10:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़

सार

एएमयू कुलपति प्रो. मो. गुलरेज ने कहा कि एएमयू में सेंसस डेटा रिसर्च वर्क स्टेशन की स्थापना किया जाना गौरव का क्षण है। इस पहले एएमयू के कुलपति प्रोफेसर मो. गुलरेज एवं निदेशक जनगणना एवं नागरिक पंजीकरण शीतल वर्मा ने वर्क स्टेशन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू में गुरुवार को महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय, गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में सेंसस रिसर्च वर्क स्टेशन का शुभारंभ हुआ। यहां स्थापित होने वाला यह प्रदेश का तीसरा वर्क स्टेशन है। इसे एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में खोला गया है। 

विज्ञापन


सेंसस डेटा रिसर्च वर्क स्टेशन का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थाओं, विश्वविद्यालयों में शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, छात्रों एवं डाटा उपयोगकर्ताओं को लाभान्वित करने के साथ ही अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। इस रिसर्च वर्क स्टेशन पर 1991-2011 की सभी प्रकाशित जनगणना, तालिकाएं एवं आंकड़े शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। निदेशक जनगणना एवं नागरिक पंजीकरण शीतल वर्मा ने बताया कि वर्कस्टेशन से आंकड़ा प्रयोगकर्ता, जनगणना संबंधी आंकड़ों को अपने अध्ययन एवं शोध के लिए प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

एएमयू कुलपति प्रो. मो. गुलरेज ने कहा कि एएमयू में सेंसस डेटा रिसर्च वर्क स्टेशन की स्थापना किया जाना गौरव का क्षण है। इस पहले एएमयू के कुलपति प्रोफेसर मो. गुलरेज एवं निदेशक जनगणना एवं नागरिक पंजीकरण शीतल वर्मा ने वर्क स्टेशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रो. निशांत फातिमा, आसिफ फारुख सिद्दीकी, प्रो. काजी मजहर अली, जनगणना कार्य निदेशालय के उप निदेशक डॉ. एसएस शर्मा, डॉ. गौरव पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें