जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर ने उपमुख्यमंत्री एवं एसोसिएशन के चेयरमैन बृजेश पाठक से प्रदेश स्तरीय यूथ गेम्स आयोजित करने का लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसे स्वीकृति मिल गई।
प्रदेश स्तरीय यूथ गेम्स का आयोजन अलीगढ़ में होगा। इसमें एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, कराटे, ताइक्वांडो व हैंडबॉल को भी शामिल किया गया है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में अलीगढ़ के प्रस्ताव को एसोसिएशन ने स्वीकृति दे दी। स्वीकृति मिलते ही अलीगढ़ को एक महत्वपूर्ण खेल की जिम्मेदारी का गौरव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
27 जुलाई को राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्च्यून में हुई बैठक में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर ने उपमुख्यमंत्री एवं एसोसिएशन के चेयरमैन बृजेश पाठक से प्रदेश स्तरीय यूथ गेम्स आयोजित करने का लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसे स्वीकृति मिल गई। मजहर उल कमर और कोषाध्यक्ष भगत सिंह बाबा ने यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय को भगवान श्रीराम की पीतल की प्रतिमा भेंट की।