फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej: सुहागिनों ने किए सोलह शृंगार, सावन के गीतों पर झूमी महिलाएं, मल्हारों की रही धूम

Mon, 28 Jul 2025 01:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

श्री वार्ष्णेय मंदिर में महंत पंडित मनोज मिश्रा के सानिध्य में हरियाली उत्सव मनाया गया। यहां राधा रानी के संग ठाकुर जी हिंडोले पर झूला झूले। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। भजन-कीर्तन हुए।
विज्ञापन
ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में ग्रीन पार्क कल्चर सोसायटी द्वारा हरियाली तीज महोत्सव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में हरियाली तीज को लेकर 27 जुलाई को हर तरफ उल्लास और उमंग का माहौल दिखाई पड़ा। इस दौरान झूलों के साथ मल्हार गीतों की खूब धूम देखने को मिली। सुहागिनों ने व्रत रखकर पति की लंबी उम्र के लिए भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। सोलह शृंगार में सजीं महिलाएं सावन के गीतों पर खूब झूमी।

विज्ञापन


हरियाली तीज पर सुबह से सुहागिन महिलाएं सजने-संवरने में जुटी रहीं। हाथों पर रची हिना, खनकती रंग-बिरंगी चूड़ियां, माथे पर बिंदिया, हरे रंग के परिधान के साथ सोलह शृंगार कर महिलाओं ने तीज के गीत गाए। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना व अखंड सुहाग के लिए 24 घंटे तक निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने सुबह से व्रत रखकर शाम को मिट्टी से बने शिव परिवार का सामूहिक पूजन किया और शिव-गौरा से अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन

कुंवारी कन्याओं ने मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए भगवान शिव-पार्वती की आराधना की। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर हरियाली तीज उत्सव पूरे उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया। देहात क्षेत्र में बागों में झूलों पर सावन के गीत गाते हुए महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने खूब मस्ती की। हरियाली तीज को लेकर जिले भर में कई स्थानों पर मेलों का भी आयोजन हुआ।

मंदिरों में झूले संग सजे हिंडोले

शहर के श्री वार्ष्णेय मंदिर में महंत पंडित मनोज मिश्रा के सानिध्य में हरियाली उत्सव मनाया गया। यहां राधा रानी के संग ठाकुर जी हिंडोले पर झूला झूले। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। भजन-कीर्तन हुए। श्री टीकाराम मंदिर में पुजारी राजू पंडित के नेतृत्व में राधा-रानी संग ठाकुर जी को झूला झुलाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें