फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लिए हेल्प डेस्क शुरू करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय व विद्यालयों में हेल्प डेस्क शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 एवं निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण की तैयारियों की जानकारी ली। स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता के संबंध में होने वाली गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने मतदेय स्थलों के संभाजन, निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण, मतदाता सूची की प्रगति, मतदाता फोटो पहचान पत्रों का मुद्रण एवं वितरण, स्वीप आई कॉन नामित करने, दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग और संख्या की जानकारी उपलब्ध कराने, मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता से संबंधित रचनात्मक लेख, जिंगल एवं लघु फिल्म तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के पुनरीक्षण के संबंध में प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाए।
दिल्ली एवं बिहार से आएंगी ईवीएम व वीवीपैट
जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट का आवंटन का पत्र जारी कर दिया गया है। अलीगढ़ के लिए दिल्ली एवं बिहार से ईवीएम व वीवीपैट मशीनें मंगाई जाएंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि दिल्ली ईस्ट, नॉर्थ ईस्ट, साउथ एवं शाहदरा विधान सभा से अलीगढ़ के लिए 1310 वैवीपैट एवं बिहार के खगड़िया, बेगुसराय एवं बाका से 570 वीवीपैट आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें